भारत

CM योगी आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी, पुलिस अफसरों के कान हुए खड़े

jantaserishta.com
7 Feb 2022 1:26 PM IST
CM योगी आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी, पुलिस अफसरों के कान हुए खड़े
x

लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ की हत्या करने की धमकी दी गई है. ट्विटर पर लेडी डॉन (lady done) नाम के अकाउंट्स से ये धमकी भरा ट्वीट किया गया है. इसमें लिखा गया है कि ओवैसी तो एक मोहरा है असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है. इस मामले में हापुड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इतना ही नहीं इस अकाउंट से यूपी पुलिस को भी टैग किया गया है, इसमें लिखा है कि अपनी टीम लगाओ. दिल्ली मत देखो, योगी मारा जाएगा. इसी में आगे ट्विटर हैंडल से अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए लिखा गया है कि योगी आदित्यनाथ की जान खतरे में है.
ट्वीट में आगे लिखा है कि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मेरठ निवासी सीमा सिंह योगी आदित्यनाथ को मारने का प्रण ले चुकी है. योगी आदित्यनाथ सूरज नही देख पाएंगे. सीमा सिंह यूपी अध्यक्ष भीम सेना की मानव बम बनकर आ रही है जो योगी का संहार करेगी.
पुलिस ने जांच शुरू की
इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हापुड़ पुलिस ने ट्विटर और जवाब देते हुए जांच करने की बात कही है. ये हैंडल अब ट्विटर पर दिखाई नहीं दे रहा है. हापुड़ पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच साइबर सेल को दे दी है.
ओवैसी पर हुआ था हमला
3 फरवरी को मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी पर हमला हुआ था. ओवैसी की गाड़ी पर 4 राउंड फायरिंग की गई. हमले के बाद ओवैसी ने कहा था कि उन पर मेरठ से लौटते वक्त फायरिंग की गई. इस मामले में ओवैसी ने कहा था कि हमलावर ने मुझे निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story