भारत

बाप रे! पुलिस अफसर को फोन पर 'बेटी' के नाम पर डराया, फिर...

jantaserishta.com
4 Dec 2025 1:25 PM IST
बाप रे! पुलिस अफसर को फोन पर बेटी के नाम पर डराया, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

FIR दर्ज.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस अधिकारी की बेटी का अपहरण करने की धमकी देकर डेढ़ करोड़ रुपए फिरौती मांगने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला शहर के सदर पुलिस थाने अंतर्गत का है. दरअसल, शहर पुलिस दल में कार्यरत इंस्पेक्टर नरेंद्र तायडे को फोन आया. फोन पर आरोपी ने एकाएक उनकी बेटी के अपहरण की धमकी देते हुए डेढ़ करोड़ रुपए फिरौती मांग डाली. तायड़े ने तुरंत घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी पर शहर के विभिन्न पुलिस थाने में पहले भी गंभीर अपराध दर्ज है.
आरोपी पर कुछ साल पहले इस पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई का बदला लेने के लिए आरोपी ने पुलिस अधिकारी को फोन किया था और बेटी के अपहरण की धमकी देते हुए डेढ़ करोड़ रुपए फिरौती की मांग की थी. शहर के सदर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ अपहरण की धमकी, फिरौती के मामले दर्ज किए गए है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null