भारत

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
21 Oct 2022 1:36 PM IST
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धमकी, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सर तन से जुदा करने की धमकी दी गई.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक सिद्दीकी एक धमक भरा लेटर मिला है. इस धमकी भरे पत्र में धमकी भरे अंदाज में लिखा गया है कि 'रसूल-ए-पाक की शान में सर तन से जुदा'.

सिद्दीकी को यह लेटर उन्हें नागपुर ऑफिस में मिला है. इस पत्र के साथ दो फोटो भी भेजे गए हैं. जिसमें वह RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. जमाल सिद्दीकी ने इसकी शिकायत पुलिस में की है.
दरअसल, जमाल सिद्दीकी पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जिससे नाराज कट्टरपंथियों ने उन्हें जान से मारने का धमकी भरा पत्र भेजा है. जमाल सिद्दीकी ने इस मामले में नागपुर के सक्करधरा थाने में शिकायत की है. जमाल सिद्दीकी मूलतः नागपुर के ही निवासी हैं. हालांकि इस पत्र के बाद जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं. बीजेपी, देश और समाज के हित में काम करता रहूंगा.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर फेसबुक पर कमेंट करने पर महीने भर पहले अलवर की बीजेपी की महिला कार्यकर्ता चारुल अग्रवाल को धमकी दी गई है. चारुल के साथ उदयपुर जैसी वारदात को अंजाम देने की धमकी दी गई थी. पत्र में जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया था कि ज्ञानवापी हमारा है, हमारा ही रहेगा, हमारे मजहब को लेकर पोस्ट लिखोगी तो वही हाल होगा जो उदयपुर में कन्हैयालाल का हुआ था, ध्यान रख गुस्ताख ए रसूल की एक सजा, सर तन से जुदा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story