भारत
सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी
jantaserishta.com
1 April 2023 11:05 AM IST

x
फाइल फोटो
चेतावनी दी गई थी कि राउत जब भी नई दिल्ली में दिखाई देंगे, उन्हें एके-47 रायफल से गोली मार दी जाएगी।
मुंबई (आईएएनएस)| शिवसेना (यूबीटी) के सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, धमकी को लेकर राउत को शुक्रवार देर रात उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज मिला।
मैसेज में चेतावनी दी गई थी कि राउत जब भी नई दिल्ली में दिखाई देंगे, उन्हें एके-47 रायफल से गोली मार दी जाएगी।
राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को सूचित किया। मामले की जांच की जा रही है।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
शनिवार को, शिवसेना (यूबीटी) के नेता प्रतिपक्ष (परिषद) अंबादास दानवे ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राउत की सुरक्षा हटा दी है। उन्होंने आग्रह किया कि खतरों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह या उसके गुर्गों से जान से मारने की धमकी मिली थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





