भारत

सांसद Pappu Yadav को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया

jantaserishta.com
28 Oct 2024 12:17 PM IST
सांसद Pappu Yadav को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया
x
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी थी.

पटना: बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग की तरफ से यह धमकी दी गई है. यह धमकी भरा कॉल करने वाले का दावा है कि वह लगातार पप्पू यादव के कई ठिकानों की रेकी कर रहा है और उसे जान से मार डालेगा. इतना ही नहीं पप्पू यादव को सलमान खान मामले से अलग रहने की हिदायत भी दी गई है. पप्पू यादव ने मामले की जानकारी बिहार डीजीपी को दी ताकि इस पर कार्रवाई हो सके.

धमकी देने वाले का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई जेल में एक लाख रुपये प्रतिघंटा देकर जैमर बंद करवाकर पप्पू यादव से बात करने की कोशिश कर रहा है. लेकिन पप्पू यादव फोन नहीं उठा रहा है.
बता दें कि मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.
पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी मर्डर को शर्मनाक बताया था. उन्होंने एक्स पर लिखा था कि Y सिक्योरिटी सुरक्षा में सरकार समर्थक पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या महाराष्ट्र में महाजंगलराज का शर्मनाक प्रमाण है. बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुःखद है. BJP गठबंधन सरकार अपने दल के इतने रसूख वाले नेताओं की रक्षा न कर पा रही है तो अमलोगों का क्या होगा?
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और दाऊद गैंग के करीबियों को धमकी भी दी थी. उसने कहा कि ऐसे लोग अपना हिसाब-किताब रखना. बाबा सिद्दीकी का राजनीति के साथ-साथ बॉलीवड के लोगों से काफी करीबी रिश्ता था. उनकी इफ्तार पार्टियों में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं. वह हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर एनसीपी (अजीत पवार) में शामिल हुए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story