भारत

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी

jantaserishta.com
24 Jan 2023 12:35 PM IST
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी
x
छतरपुर (आईएएनएस)| देश में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चाओं में कोई है तो वह है मध्यप्रदेश के गढ़ा के बागेश्वर धाम के शास्त्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। इन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है और यह धमकी भरा फोन इनके भाई लोकेश गर्ग के मोबाइल फोन पर दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री के भाई लोकेश गर्ग द्वारा बमीठा थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में कहा गया है कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसमें दूसरी तरफ से कहा गया कि बागेश्वर वाले धीरेंद्र शास्त्री से बात कराओ, जब इसका जवाब मैंने दिया कि धीरेंद्र शास्त्री से बात कराना संभव नहीं है तो दूसरी तरफ से व्यक्ति बोला कि उनकी तेरहवीं की तैयारी कर लेना, मैंने बोला क्यों और आप कौन बोल रहे हैं, मैं आपको नहीं जानता तो वह बोला मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। धीरेंद्र कि तेरहवीं की तैयारी कर लेना और फोन काट दिया।
बताया गया है कि लोकेश बागेश्वर धाम के शास्त्री धीरेंद्र के चचेरे भाई हैं। लोकेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि इन दिनों धीरेंद्र शास्त्री चर्चाओं में है और जगह-जगह उनकी राम कथाएं हो रही हैं, जिनमें वे लोगों के जीवन से जुड़ी बातों का खुलासा भी कर रहे हैं। इसके चलते उनके आयोजनों में बड़ी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story