भारत

सीएम योगी को धमकी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 Aug 2022 1:19 PM IST
सीएम योगी को धमकी, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: सीएम योगी को एक बार फिर बम उड़ाने हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी दो अगस्त को शाम सात बजे मोबाइल से दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को धमकी दी है। इससे पहले भी सीएम योगी को धमकी दी है।

यूपी 112 के ऑपरेशन कमांडर सुभाष कुमार ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी में सीएम योगी को धमकी देने के मामले एफआईआर कराई है। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले ने अपना नाम शाहिद बताया है। उसने कहा कि योगी आदित्यनाथ पर तीन दिन में हमला कर दिया जाएगा। पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
इससे पहले सीएम योगी को यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 4 फरवरी को एक ट्वीट हुआ था जिसमें लेडी डॉन नामक ट्विटर अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जानलेवा हमले की धमकी दी गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story