भारत

स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में निकली अफवाह

jantaserishta.com
26 July 2025 1:25 PM IST
स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में निकली अफवाह
x
धमकी भरे कॉल के बाद जीआरपी पुलिस को संपर्क किया गया, जिसके बाद जीआरपी और बम स्क्वायड ने जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं पाया गया.
मुंबई: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकी भरा फोन कॉल आया, जिसमें दावा किया गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर बम रखा है और जल्द ही धमाका होगा। धमकी भरे कॉल के बाद जीआरपी पुलिस को संपर्क किया गया, जिसके बाद जीआरपी और बम स्क्वायड ने जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं पाया गया।
मुंबई रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये कोई चकमा देने वाला कॉल हो सकता है, लेकिन कॉल को गंभीरता से लेकर हमने जांच की, पर कुछ नहीं मिला। अब कॉलर की तलाशी की जा रही है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की धमकी से हड़कंप मच गया था। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आया था। कॉल के बाद आजाद मैदान पुलिस स्टेशन की पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी।
अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर कहा था कि मुंबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम है और कुछ देर में ब्लास्ट होने वाला है। इस तरह के धमकी भरे कॉल आते ही मुंबई पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई। मुंबई पुलिस और बम स्क्वायड की टीम एयरपोर्ट पर पहुंची और घंटों तक जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम को तीन अलग-अलग फोन नंबरों से यह धमकी भरे कॉल आए थे। दावा किया गया था कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर बम विस्फोट होगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये कॉल असम और पश्चिम बंगाल सीमा के पास एक्टिव मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके किए गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह पहली बार नहीं है जब मुंबई में इस तरह की धमकी दी गई हो। हाल के दिनों की बात करें तो 21 जुलाई को भी मुंबई के गिरगांव इलाके में स्थित इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई थी। बाद में यह फर्जी करार दी गई। मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी 'इम्मानुएल सेकरन' नाम की ईमेल आईडी से मिली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story