भारत
कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर, 40 निशाने पर
jantaserishta.com
9 Dec 2024 9:07 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी.
नई दिल्ली: दिल्ली के दो प्रमुख स्कूलों में समेत 40 स्कूलों में बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया. सुबह करीब 7 बजे दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को इस घटना की जानकारी दी गई. स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को वापस भेज दिया और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें वापस भेजा गया और कहा गया कि इमरजेंसी है, इसके कारण स्कूल बंद है.
जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम स्कूल पहूंती और यहां परिसरों की तलाशी ली. हालांकि, फिलहाल किसी विस्फोटक के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. जांच जारी है, और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इस घटना के बाद स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है.
दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को 8 दिसंबर की रात करीब 11:38 बजे धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं. मेल में कहा गया कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा. मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर की मांग की.
घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है. धमकी के कारण ज्यादातर स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया. सुबह बच्चों के स्कूल पहुंचने पर उन्हें इमरजेंसी का हवाला देकर घर वापस भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां जांच में जुटी हैं, और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





