भारत

फ्लाइट के बाद मुंबई हावड़ा मेल को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में जांच एजेंसियां

jantaserishta.com
14 Oct 2024 9:44 AM IST
फ्लाइट के बाद मुंबई हावड़ा मेल को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में जांच एजेंसियां
x
धमाके की धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी गई थी.
मुंबई: सोमवार को मुंबई हावड़ा मेल में ब्लास्ट की धमकी दी गई। जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं और उन्होंने पूरी ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया। धमाके की धमकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी गई थी।
सोशल मीडिया पोस्ट में टाइमर के जरिए नासिक के बाद धमाके की धमकी दी गई। 'एक्स' पोस्ट में महाराष्ट्र पुलिस के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है। बम धमाके की घटना के बाद मुंबई हावड़ा मेल को सोमवार सुबह चार बजे जलगांव में रोकर तलाशी ली गई। करीब दो घंटे सघन जांच के बाद सुरक्षाकर्मियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, ऐसे में बम मिलने की धमकी मात्र अफवाह साबित हुई।
फजलुद्दीन नामक अकाउंट के जरिए ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी गई। इसमें लिखा था कि "क्या रे हिंदुस्तानी रेलवे आज सुबह खून के आंसू रोओगे तुम लोग आज फ्लाइट में भी बम रखवाया है और 12809 ट्रेन में भी रखवाया है नासिक आने से पहले बड़ा धमाका होगा।" बता दें कि इससे पहले मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी भी मिली। इसके बाद हवाई जहाज को दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल तलाशी जारी है।
जिसके बाद विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट की गहनता से जांच कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से इसे लेकर जानकारी उपलब्ध कराई गई है। कहा गया है, मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को फ्लाइट में बम की धमकी के मद्देनजर दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल आईजीआई एयरपोर्ट पर खड़ा है और उसमें सवार यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया विमान ने देर रात 2 बजे मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी। विमान न्यूयॉर्क जा रहा था। फ्लाइट को टेकऑफ हुए थोड़ा ही वक्त बीता था कि उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद दिल्ली डायवर्ट कराया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story