भारत
Government अस्पताल और यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
18 Jun 2024 4:09 PM IST

x
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी में एक सरकारी अस्पताल और एक प्रमुख यूनिवर्सिटी को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कोलकाता पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दक्षिणी कोलकाता स्थित एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और शहर के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित रबिंद्र भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों को आज अलग-अलग ईमेल मिले जिनमें दोनों संस्थानों में टाइमर बम होने के दावे किये गये थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक निजी विश्वविद्यालय को भी इसी तरह की बम की धमकी मिली थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस और बम निरोधक दस्ते उन जगहों पर पहुंचे जिन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
खबर लिखे जाने तक कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि अभी पुलिस ने ईमेल से मिली धमकियों को अफवाह करार नहीं दिया है। पुलिस धमकी भेजने वाले ईमेल एड्रेस के आधार पर आरोपी का पता लगाने में जुट गई है।
Tagsसरकारी अस्पतालयूनिवर्सिटीकोलकाताकोलकाता न्यूज़कोलकाता पुलिसGovernment HospitalUniversityKolkataKolkata NewsKolkata Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





