भारत
सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
4 March 2024 8:56 AM IST

x
फाइल फोटो
एफ़आईआर रविवार को दर्ज करा दी गई है।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की फिर धमकी दी गई। इस बार ये धमकी सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल को फ़ोन पर दी गई। इस मामले में महानगर कोतवाली में एफ़आईआर रविवार को दर्ज करा दी गई है।
सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह ने तहरीर में लिखा है कि शनिवार रात 10 बजकर 08 मिनट पर उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दिया जाएगा। ऊधम ने फोन करने वाले का नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया। उसने तुरंत ही अपने अफ़सरों को इसकी जानकारी दी। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस सेल आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसका पता लगा रही है।
Tagsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथसीएम योगीसुरक्षायूपीयूपी न्यूज़Chief Minister Yogi AdityanathYogi AdityanathCM YogiSecurityUPUP News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





