भारत
पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वाड की टीम ने की जांच
jantaserishta.com
15 July 2026 3:04 PM IST

x
हड़कंप मच गया.
सूरत: गुजरात के सूरत जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुधवार को एक बार फिर से पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही सूरत पुलिस का काफिला, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड का दस्ता मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की है।
दो दिन पहले ही सूरत डिस्ट्रीक्ट कोर्ट में आरडीएक्स होने का ईमेल आया था। अब दो दिन बाद एक बार फिर से पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस में बम को लेकर धमकी भरा ईमेल आया है। अथवा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर तेजस गढ़वी ने न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, "पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला जिसमें दावा किया गया था कि नानपुरा में पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस में बम रखे गए हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और बिना किसी घबराहट के पोस्ट ऑफिस से कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।"
इंस्पेक्टर तेजस गढ़वी ने आगे कहा, "बम स्क्वाड की टीम से पोस्ट ऑफिस की पूरी इमारत की चेकिंग कराई गई। चेकिंग के दौरान धमकी से संबंधित कोई ऐसी चीज हम लोगों को नहीं मिली है। यहां शांति है और कोई परेशानी वाली बात नहीं है।" इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से हमको इसकी जानकारी मिली थी। इस मामले में पुलिस और बम स्क्वाड की ओर से पूरी चेकिंग कर ली गई है। अब आगे इस मामले में जांच शुरू की जाएगी।
बीते महीने 17 जून को भी गुजरात के जामनगर और वडोदरा महानगरपालिका कार्यालयों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। धमकी मिलने के तुरंत बाद संबंधित नगर निगम भवनों को एहतियातन खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया था।
एसीपी आरआर अहीर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा था, "बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सूरत म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के हेडक्वार्टर को खाली करा लिया गया। पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीमों ने इमारत की अच्छी तरह से तलाशी ली। लेकिन, अभी तक कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





