भारत

कोर्ट उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की जांच

jantaserishta.com
16 Oct 2025 2:40 PM IST
कोर्ट उड़ाने की धमकी से अफरा-तफरी, पुलिस ने शुरू की जांच
x
ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए गए हैं और इसे उड़ाने की धमकी दी गई.
पटना: पटना के सिविल कोर्ट को गुरुवार को विस्फोट कर उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस सूचना के बाद पुलिस भी कोर्ट परिसर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया गया कि सुबह रजिस्ट्रार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स और आईईडी विस्फोटक लगाए गए हैं और इसे उड़ाने की धमकी दी गई। इस सूचना के बाद ही पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कराया। पूरे परिसर की बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड द्वारा जांच की गई। हालांकि अब तक किसी ऐसी वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
अधिवक्ता सुशील रंजन सिन्हा ने कहा कि आखिर सवाल है कि बार-बार धमकी क्यों मिल रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक किसी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कोर्ट उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना चिंताजनक है। यह धमकी क्यों दी जा रही है।
उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि कोई बड़ी घटना घट जाएगी तब सरकार चेतेगी? पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की साइबर सेल यह पता करने में जुटी है कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है। पुलिस भेजने वाले का पता करने में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने में भी कोर्ट में विस्फोट कर उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि जांच के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई थी। उस समय भी जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। उस समय कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अब अधिवक्ता भी ऐसी धमकी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story