भारत
भाजपा में शामिल होने वाले CM के प्रस्तावक का सिर काटने की धमकी, मैसेज वायरल हुआ
jantaserishta.com
6 Nov 2024 4:49 PM IST

x
सनसनी फैल गई.
रांची: झारखंड की बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। इसे लेकर एक व्हाट्सअप ग्रुप में उनका सिर काटने की धमकी दी गई है। एक व्यक्ति ने लिखा, "मंडल मुर्मू का सिर काटने वाले को सिदो-कान्हू बैसी समिति की ओर से 50 लाख रुपए दिए जाएंगे।" यह मैसेज बुधवार को वायरल हुआ और सनसनी फैल गई।
इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने इस धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि यह राजनीति का निम्नतम स्तर है। ऐसी धमकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने झारखंड पुलिस से इस मामले में तत्काल कदम उठाने की मांग की।
सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल व्हाट्सअप मैसेज शेयर करते हुए लिखा, "झारखंड पुलिस से अनुरोध है कि ऐसी आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। चुनाव आयोग और साहिबगंज के डीसी कृपया मंडल मुर्मू के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम करें।"
मंडल मुर्मू झारखंड के संथाल विद्रोह के नायक रहे शहीद सिदो-कान्हू के वंशज हैं। उन्हें हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से नामांकन दाखिल करते हुए अपना प्रस्तावक बनाया है। मंडल मुर्मू को लेकर झारखंड की सियासत उस वक्त गर्म हो उठी, जब उनकी भाजपा के नेताओं से मुलाकात की खबरें और तस्वीरें वायरल हुईं।
वह भाजपा नेताओं से मिलने पिछले दिनों रांची आ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें काफी देर तक रोका था। बाद में तीन नवंबर को वह केंद्रीय मंत्री और झारखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
उन्होंने इस मौके पर कहा था, "सिदो-कान्हू, फूलो झानो ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया। मैं उसी परिवार से हूं। मैं अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हो रहा हूं।"
Tagsभाजपाहेमंत सोरेनहेमंत सोरेन प्रस्तावकमंडल मुर्मूBJPHemant SorenHemant Soren ProponentMandal Murmu
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





