भारत

बढ़ रहा तीसरी लहर का खतरा, महाराष्ट्र में 18 हजार, जानें - अन्य राज्यों का हाल

Khushboo Dhruw
4 Jan 2022 3:27 PM GMT
बढ़ रहा तीसरी लहर का खतरा, महाराष्ट्र में 18 हजार, जानें - अन्य राज्यों का हाल
x
देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रोन के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रोन के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर पौने दो लाख के करीब हो गए हैं। ओमिक्रोन के मामले भी लगभग दो हजार हो गए हैं। इस बीच आज महाराष्ट्र में 18 हजार से ज्यादा और दिल्ली में लगभग साढ़े पांच हजार मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र में आज 18,466 नए मामले मिले
महाराष्ट्र में आज 18,466 नए मामले मिले और 20 लोगों मौत हो गई। यहां कुल सक्रिय मामले 66,308 हैं। ओमिक्रोन के मामले की संख्या 653 तक पहुंची। इनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,860 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। शहर में कुल सक्रिय मामले 47,476 हैं। पुणे में आज 1,104 कोविड मामले सामने आए।
दिल्ली में 5,481 नए मामले सामने आए

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,481 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मृत्यु हुई। कुल सक्रिय मामले 14,889 हैं और पाजिटिविटी रेट 8.37% है।
यूपी में 992 नए मामले सामने आए
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3,173 है अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना को 9,073 नए मामले सामने आए
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना को 9,073 नए मामले सामने आए। 3,768 मरीज ठीक हुए और 16 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 25,475 हैं।
उत्तराखंड में 310 नए मामले
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 310 नए मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई। इस दौरन 111 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल सक्रिय मामले 654 हैं।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,479 नए मामले
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,479 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 288 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कुल सक्रिय मामले 13,532 हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डा के. सुधाकर ने कहा कि राज्य में कोविड प़ॉजिटिविटी दर 2.59% है। आज 2,479 नए मामले आए औऱ 4 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। आज ओमिक्रोन का कोई नया मामला नहीं आया, अब तक 77 ओमिक्रोन मामले दर्ज़ हुए हैं। आज 95,391 टेस्ट किए गए। बेंगलुरु में 2,053 नए मामले सामने आए।
केरल में 3,640 नए मामले आए
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,640 नए मामले आए और 30 लोगों की मृत्यु दर्ज़ हुई। इस दौरान 2,363 लोग डिस्चार्ज हुए। कुल सक्रिय मामले 20,180 हैं और कुल मृत्यु 48,637 है।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 2,265 मामले मिले
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,265 मामले आए और 240 लोग डिस्चार्ज हुए। इस दौरान 2 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है। यहां कुल सक्रिय मामले 7,800 हैं।
हिमाचल में 260 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 260 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 22 लोग डिस्चार्ज हुए और किसी की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई। कुल सक्रिय मामले 859 हैं।
सक्रिय मामलों में 26,248 की बढ़ोतरी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 37,379 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3.49 करोड़ को पार कर गया है। इस दौरान 124 और लोगों की जान भी गई है और मृतकों की संख्या भी 4.82 लाख हो गई है। सक्रिय मामलों में 26,248 की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में सक्रिय मामले 1,71,830 हो गए हैं, जो कुल मामलों का 0.49 प्रतिशत है।
ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 1,940 हुए
ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 1,940 हो गए हैं। इनमें से 766 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं या दूसरे स्थान को चले गए हैं। अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के मामले मिल चुके हैं। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु में सामने आए हैं।
अब तक 147.66 करोड़ डोज लगाई गईं
कोविन पोर्टल के शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 147.66 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 87.50 लाख से अधिक डोज लगाई जा चुकी थीं, जिसमें आधी से ज्यादा किशोरों को लगाई गईं। 86.06 करोड़ पहली और 61.60 करोड़ दूसरी डोज लगाई गई हैं।
किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने मामले
राज्य - कुल मामले - स्वस्थ हुए
महाराष्ट्र - 578 - 193 दिल्ली - 382 - 57
केरल - 185 - 42
राजस्थान - 174 - 86
गुजरात - 152 - 85
तमिलनाडु- 121 - 98
तेलंगाना - 84 - 33
कर्नाटक - 76 - 18
हरियाणा - 71 - 40
ओडिशा - 37 - 1
बंगाल - 20 - 4
आंध्र प्रदेश- 17 - 3
मध्य प्रदेश 10 - 9
उत्तर प्रदेश - 8 - 4
उत्तराखंड - 8 - 5
गोवा 5 - 1
चंडीगढ़ - 3 - 2
जम्मू-कश्मीर - 3 - 3
अंडमान 2 - 0
पंजाब 1 - 1
हिमाचल 1 - 1
लद्दाख - 1 - 1
मणिपुर 1 - 0
(आंकड़े- स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार)


Next Story