भारत

नए कोरोना वैरिएंट का खतरा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की बड़ी मांग

jantaserishta.com
27 Nov 2021 1:18 PM IST
नए कोरोना वैरिएंट का खतरा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की बड़ी मांग
x

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट (New Variant) ओमिक्रॉन (Omicron) से दुनिया में बढ़ती दहशत के बीच भारत में भी इसको लेकर चिंता बढ़ गई है. 15 दिसंबर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू होने जा रही हैं. लेकिन इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पीएम से अपील की है कि वायरस प्रभावित देशों की उड़ानों पर रोक लगाएं. सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) ने कहा है कि कोरोना से निपटने के हर संभव उपाय किए जाएं.

सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मैं प्रधानमंत्री से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं जो नए वैरिएंट से प्रभावित हैं. बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर पाया है. हमें इस नए वैरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए.'
बता दें कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को देखते हुए भारत भी अलर्ट है. हॉन्ग-कॉन्ग और इजरायल से आने वाले यात्रियों की भी कड़ी स्क्रीनिंग हो रही है. दिल्ली के LG ने 29 नवंबर को हाईलेवल मीटिंग बुलाई है.
कितना खतरनाक है कोरोना का नया वैरिएंट?
कितना खतरनाक हो सकता है ओमिक्रोन, उसके लिए जरा ये आंकड़े देखिए कि कैसे 1 हफ्ते में ही कई सौ गुना मामले बढ़ गए. दक्षिण अफ्रीका में नए वैरिएंट के मामले 22 नवंबर को 314, 23 नवंबर को 868, 24 नवंबर को 1275, 25 नवंबर को 2465 और 26 नवंबर को 2828 रजिस्टर हुए.
कहां से आया नया वैरिएंट?
दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में 23 नवंबर को कोरोना के नए वैरिएंट का पहला मामला मिला. एचआईवी एड्स से पीड़ित शख्स कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story