
x
DEMO PIC
जानें कहां?
मैसूर (आईएएनएस)| कर्नाटक के अधिकारियों ने सोमवार को मैसूर जिले में आदमखोर तेंदुए और बाघ का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। अलग-अलग घटनाओं में बाघिन ने दो लोगों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी है। तेंदुए ने एक 11 वर्षीय लड़के पर हमला किया था और उसका आधा खाया हुआ शव मैसूरु जिले के टी नरसीपुर शहर के पास एक जंगल में मिला था। घटना का खुलासा रविवार को हुआ। एक अन्य घटना में एक 18 वर्षीय युवक पर बाघ ने हमला कर मार डाला।
उसकी चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और मैसूरु जिले के एचडी कोटे तालुक में डीबी कुप्पे वन रेंज के जंगलों में एक बाघ को भागते हुए देखा। वाघ ने व्यक्ति पर हमला उस समय किया था जब वह एक शादी समारोह के लिए लकड़ियां लेने जा रहा था।
अधिकारियों ने एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है और बाघों को संबंधित स्थानों पर ट्रैक करने और पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि अधिकारियों को यह देखने के निर्देश दिए गए हैं कि अब और जानमाल का नुकसान न हो।
टी नरसीपुरा तालुक में किसानों को 15 दिनों में गन्ने की फसल काटने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेंदुए वहां शरण ले रहे हैं। टी नरसीपुरा तालुक में तीन महीने में तेंदुओं ने चार लोगों को मार डाला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





