भारत

वेलेंटाइन डे पर साइबर अटैक का खतरा, इन चीजों पर बरते सावधानी

jantaserishta.com
6 Feb 2021 5:36 PM IST
वेलेंटाइन डे पर साइबर अटैक का खतरा, इन चीजों पर बरते सावधानी
x
इन प्रलोभनों के शिकार न हों...

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने वेलेंटाइन डे पर साइबर अटैक से सावधान रहने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा कि अपने प्रिय लोगों के लिए ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते वक्त सावधान रहें.

अनिल देशमुख ने यह भी कहा कि वेलेंटाइन डे के अवसर पर मुफ्त के उपहार, फ्री कूपन, गिफ्ट कार्ड, होटल में खाने जैसे प्रस्ताव को लेकर सावधानी बरतें. इन सब चीजों के नाम पर आपसे धोखाधड़ी हो सकती है. अनिल देशमुख ने कहा, 'मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे साइबर हमलावरों के इन प्रलोभनों के शिकार न हों.'
महाराष्ट्र के गृह मंत्री का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में मुंबई में एक मशहूर अभिनेत्री समेत कई अन्य लोगों से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया था. इस मामले में मुंबई की साकीनाका पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था. इन साइबर अपराधियों ने एक अभिनेत्री के खाते से 20500 रुपये उड़ाए थे. यह धोखाधड़ी ऑनलाइन वाइन खरीदने की दौरान हुई थी.
कुछ ही दिन पहले झारखंड के गढ़वा जिले में अब तक का सबसे बड़ा साइबर क्राइम देखने को मिला था. साइबर अपराधियों ने एक साथ 10 करोड़ रुपये की ठगी की थी. यह रुपया जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के डोमनी नदी में बनने वाली बराज को लेकर विशेष भू अर्जन विभाग में रैयतों को मुआवजा देने के लिए आया था. जिसे साइबर हमलावरों ने उड़ा दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story