
बेंगलुरु: कर्नाटक में राजभवन को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में बम स्क्वायड तैनात किया गया. पुलिस को राहत की सांस तब आई, जब तलाशी के बाद राजभवन में किसी तरह का कोई बम नहीं मिला. पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.
दरअसल, सोमवार रात को अज्ञात नंबर से बेंगलुरु पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल आई थी. इसमें कहा गया था कि वे बेंगलुरु के राजभवन में बम विस्फोट करेंगे. इसके बाद बेंगलुरु पुलिस एक्शन में आ गई. पुलिस ने तुरंत बम स्क्वायड को तैनात किया और राजभवन की तलाशी ली गई.
पुलिस ने बताया कि राजभवन में कुछ नहीं मिला. किसी ने फर्जी कॉल की थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस कॉल करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही राजभवन की आज फिर तलाशी ला जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






