भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर अटैक की धमकी मिली, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

jantaserishta.com
12 Feb 2025 12:57 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान पर अटैक की धमकी मिली, जांच में चौंकाने वाला खुलासा
x
पुलिस को आया कॉल.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आने की खबर है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, अमेरिकी यात्रा से दो दिन पहले मुंबई पुलिस को PM मोदी के विमान पर आतंकी हमले की धमकी वाला फोन आया था. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिली धमकी में दावा किया गया कि फोन करने वाले ने कहा कि आतंकवादी प्रधानमंत्री के विमान पर हमला कर सकते हैं. पुलिस अधिकारियों ने धमकी का तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया.
पीएम मोदी के विदेश रवाना होने से पहले स्थिति का आकलन करने के लिए जांच शुरू की गई. मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा, 11 फरवरी को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आई जिसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी के विमान पर हमला कर सकते हैं. चूंकि पीएम आधिकारिक विदेश यात्रा पर जा रहे थे. ऐसे में सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की.
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं. वे पेरिस के बाद आज वॉशिंगटन पहुंचेंगे. इससे पहले पीएम मोदी मंगलवार को फ्रांस पहुंचे थे, जहां भारतीय प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था. प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और पेरिस में एआई एक्शन समिट और 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम की सह-अध्यक्षता की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story