भारत

हिंदूवादी संगठन के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जानें वजह

jantaserishta.com
28 Aug 2022 12:59 PM IST
हिंदूवादी संगठन के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई

इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में मुस्लिम युवक पर दलित महिला को किडनैप करने का आरोप लगा है। रविवार को अधिकारियों ने बताया कि दलित परिवार का आरोप है कि 20 साल के मुस्लिम युवक पर लड़की को अगवा करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार को कुछ गांव वालों ने युवक के घर और उदयनगर में स्थित उनके कुछ रिश्तेदारों के घर पर हमला बोल दिया है। यह गांव जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हंगामे के दौरान एक धार्मिक स्थल को भी तोड़ा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि 19 साल की युवती शुक्रवार से गायब हो गई। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने बंद बुलाया और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि युवती, मुस्लिम युवक के साथ चली गई जिसके बाद यह हंगामा बरपा है। शनिवार को बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने युवक के घर और उनके रिश्तेदारों के घर पर हमला किया। इन लोगों ने युवती के अपहरण का आरोप लगाया है। इसके बाद से गांव में तनाव का माहौल है।
सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट शोभाराम सोलंकी ने कहा, 'महिला के भाई की तरफ से दायर की गई शिकायत के आधार पर मुस्लिम युवक पर भारतीय दंड संहिता की धाा 365 और अन्य धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ का आरोप भी लगाया है। गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल हालात शांतिपूर्ण हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story