भारत

मालरोड पर हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में किया कुल्लवी लोक नृत्य

4 Jan 2024 4:43 AM GMT
मालरोड पर हजारों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में किया कुल्लवी लोक नृत्य
x

मनाली। मनाली विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मालरोड मनाली में लैफ्ट बैंक के 98 महिला मंडलों की 1200 से अधिक महिलाओं ने कुल्लवी प्राचीन वेशभूषा में सामूहिक कुल्लवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान माल रोड में कुल्लवी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर हजारों महिलाओं ने कुल्लवी लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी …

मनाली। मनाली विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मालरोड मनाली में लैफ्ट बैंक के 98 महिला मंडलों की 1200 से अधिक महिलाओं ने कुल्लवी प्राचीन वेशभूषा में सामूहिक कुल्लवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान माल रोड में कुल्लवी पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर हजारों महिलाओं ने कुल्लवी लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने कुल्लवी लोक नृत्य का आनंद लिया।

विंटर कार्निवाल कमेटी के वाइस चेयरमैन रमन शर्मा ने कहा कि महिलाएं हिमाचली संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन करने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल कमेटी द्वारा महिलाओं को संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है, ऐसे में मनाली विंटर कार्निवाल में देशभर के कई राज्यों से 25 सांस्कृतिक दल भाग ले रहे हैं और संस्कृति का आदान-प्रदान हो रहा है।

वहीं स्थानीय महिला कोमल ने कहा कि विंटर कार्निवल मनाली में लैफ्ट बैंक की महिला मंडल की सदस्यों ने प्राचीन लोक नृत्य प्रस्तुत किया। यह हमारी प्राचीन संस्कृति व वेशभूषा है, जिसका संरक्षण करने के लिए सभी महिलाएं विंटर कार्निवाल में हर साल भाग लेती हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने कल्चर का संरक्षण करने के लिए और महिला सशक्तिकरण का संदेश पूरे विश्व को दे रहे हैं। वहीं स्थानीय महिला मंडल की सदस्य निशा शर्मा ने कहा कि हजारों महिलाओं ने एक साथ कुल्लवी लोक नृत्य प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है।

    Next Story