भारत

खुले में मिले हजारों कंडोम के पैकेट: स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप, CMO पहुंचे

jantaserishta.com
22 March 2022 5:36 PM IST
खुले में मिले हजारों कंडोम के पैकेट: स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप, CMO पहुंचे
x
आते-जाते कुछ लोग उसे देखकर हैरान थे वहीं कुछ लोग नजर बचाकर कंडोम जेब में रखकर वहां से चलते बने.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लोग उस वक्त चौंक गए जब उन्होंने एक जगह कंडोम के हजारों पैकेट को देखा. आते-जाते कुछ लोग उसे देखकर हैरान थे वहीं कुछ लोग नजर बचाकर कंडोम जेब में रखकर वहां से चलते बने. मामला पीलीभीत शहर के नखासा मोहल्ले का है.

खुले में कंडोम के हजारों पैकेट मिलने के करीब 24 घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी खबर लगी. जिसके बाद विभाग के लोगों ने खानापूर्ति करते हुए कुछ डिब्बों को उठाया और वहां से चले गए.
सोमवार (21 मार्च) को नखासा मोहल्ले में एक खाली जगह पर लोगों ने इस कंडोम के ढेर को देखा था. पहले तो लोगों को लगा कि एक्सपायर (उपयोग लायक नहीं) होगा लेकिन जब पैकेट को उठा कर देखा तो कंडोम की एक्सपायरी डेट साल 2024 की थी.
खुले में मिले कंडोम के पैकेट पर नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (NACO) और HIV हेल्पलाइन नंबर 1097 के साथ ही गवर्नमेंट ऑफ इंडिया फ्री सप्लाई नॉट फॉर सेल भी लिखा हुआ है. इसका मतलब हुआ कि ये कंडोम बेचने के लिए नहीं बल्कि लोगों को मुफ्त देने के लिए था.
बड़ी संख्या में खुले में कंडोम पाए जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य महकमे के CMO डॉ आलोक कुमार ने कहा कि ये जमीन पर पड़े हुए मिले हैं, अब इनका दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. हालांकि उससे पहले ही कई लोग चुपचाप कंडोम के पैकेट लेकर वहां से चले गए थे.
अब ऐसे में सवाल उठ रह हैं कि आखिरकार वहां पर हजारों कंडोम के पैकेट को किसने और क्यों फेंका. बता दें कि भारत सरकार इन कंडोम को naco द्वारा जिलों में काम कर रहे NGO को देती है ताकि लोकलज्जा के कारण दुकानों और सरकारी अस्पतालों से जो लोग कंडोम नहीं खरीद पाते हैं वैसे लोगों के घर तक इसे पहुंचाया जाए.
हालांकि NGO चलाने वाले लोग खानापूर्ति कर इसकी जानकारी विभाग को भेज देते हैं और कंडोम बर्बाद हो जाता है. इससे ना सिर्फ पैसों की बर्बादी होती है बल्कि सरकारी योजनाओं को भी पलीता लगता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story