भारत

ईवीएम में गड़बड़ी करने वालों को फांसी दी जाएगी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की चेतावनी

jantaserishta.com
22 March 2024 2:08 PM IST
ईवीएम में गड़बड़ी करने वालों को फांसी दी जाएगी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की चेतावनी
x
पूर्व मुख्यमंत्री ने ईवीएम में गड़बड़ी, कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने और भोजशाला के सर्वे कराए जाने जैसे मसलों पर भाजपा तथा केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला।
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि इस गड़बड़ी में शामिल लोगों को देशद्रोह में फांसी दी जाएगी।
भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ईवीएम में हेराफेरी करने वालों को मैं चेतावनी देना चाहता हूं, वे लोग एक दिन पकड़े जाएंगे, हम लोग इसके काफी नजदीक पहुंच गए हैं। जिस दिन ये पकड़े जाएंगे, उस दिन इन्हें देशद्रोह में फांसी दी जाएगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ईवीएम में गड़बड़ी, कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाने और भोजशाला के सर्वे कराए जाने जैसे मसलों पर भाजपा तथा केंद्र की सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने भाजपा के बढ़ते जनाधार को लेकर कहा कि जन चर्चा इस बात की है कि जो मेंडेट जनता का मिला है, उसमे कहीं न कहीं गड़बड़ है और कई प्रश्न ईवीएम पर भी उठ रहे हैं। इसका जवाब न तो चुनाव आयोग देता है, न सरकार देती है और इनका अति विश्वास झलकता है। इन्होंने 2014 में कहा 272 से ज्यादा सीटें मिलेगी तो 284 आई। 2019 में कहा 300 से ज्यादा सीटें आयेगी, तो 303 आई और अब कह रहे हैं 400 पार। यह इस तरह का उदाहरण हमें कहीं और देखने नहीं मिलता, लेकिन उनका अति विश्वास शक पैदा करता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story