भारत

सबसे ज्यादा बोलने वाले कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, राहुल गांधी के आरोपों पर बोले केंद्रीय मंत्री

jantaserishta.com
7 March 2023 5:13 PM IST
सबसे ज्यादा बोलने वाले कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, राहुल गांधी के आरोपों पर बोले केंद्रीय मंत्री
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए जा रहे बयानों को लेकर भाजपा और मोदी सरकार लगातार हमलावर रुख अपनाती नजर आ रही है। संसद में विपक्षी नेताओं को नहीं बोलने देने और सदन में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन के स्विच ऑफ रहने के राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि जो ( राहुल गांधी ) सबसे ज्यादा बोलते हैं, वह कह रहे हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता।
मीडिया से बातचीत के दौरान रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि राहुल गांधी हो या कोई और, ये सुबह से लेकर शाम तक केंद्र सरकार की आलोचना करते रहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story