भारत

आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
19 April 2022 8:54 AM IST
आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने उठाया ये कदम
x

मुंबई: देश में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव और हिंसा को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अबतक चार महीने में कुल 12 हजार 800 सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट किए हैं. मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने जनवरी महीने में 5 हजार 754 पोस्ट, फरवरी में 4 हजार 252 पोस्ट, मार्च में 3 हजार 958 पोस्ट डिलीट किए हैं.

ये ऐसे पोस्ट हैं जिनसे समाज में हिंसा फैल सकती है या लोगों को हिंसा फैलाने के इरादे से सोशल मीडिया पर डाली गई थी. महाराष्ट्र पुलिस ने बताया की महाराष्ट्र SID की टिम रोज़ाना 30 से 35 ऐसे पोस्ट डिलीट कर रही है ताकि महाराष्ट्र में शांति बने रहे.
महाराष्ट्र राज्य में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए सोशल मीडिया को हथियार बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की अब खैर नहीं है. दरअसल राज्य पुलिस ने ऐसी पोस्टों पर नजर रखने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी के तहत पुलिस ने 'सोशल मीडिया लैब' को सक्रिय कर दिया है.
कोविड के बाद से लोगों की सोशल मीडिया पर एक्टिविटी बहुत ज़्यादा बढ़ी हैं इसी वजह से ऐसे पोस्ट को संख्या भी बढ़ रही है. सूत्रों ने बताया की जैसे-जैसे राजनीतिक दलों की तरफ से किसी भी तरह के बयान आते हैं वैसे पोस्ट की संख्या सोशल मीडिया पर बढ़ने लगती हैं. सोशल मीडिया पर जो भी पोस्ट हैं और ख़ास कर ऐसे जिनसे समाज में किसी तरह के द्वेष का निर्माण हो सकता है ऐसे सारे पोस्ट पर महाराष्ट्र पुलिस की नज़र है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story