भारत

आपातकाल का विरोध करने वाले आज कांग्रेस की गोद में खेल रहे, यह सोचने का विषय : सम्राट चौधरी

jantaserishta.com
25 Jun 2025 5:02 PM IST
आपातकाल का विरोध करने वाले आज कांग्रेस की गोद में खेल रहे, यह सोचने का विषय : सम्राट चौधरी
x
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर इसे लोकतंत्र का काला अध्याय करार दिया। उन्होंने इशारों ही इशारों में राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल के विरोध में शुरू हुए आन्दोलन में जो लोग शामिल थे, आज वे कांग्रेस की गोद में कैसे खेल सकते हैं, यह सोचने का विषय है।
पत्रकारों से बातचीत में सम्राट चौधरी ने 1975 के आपातकाल को याद करते हुए कहा कि यह देश के संवैधानिक इतिहास का सबसे दुखद दौर था। सहायक वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की है कि बिहार विधानसभा चुनाव तक हम 12 लाख लोगों को नौकरी देंगे और सरकार इस पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि आज सभी विभागों के 101 वास्तुविदों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे आधारभूत संरचना को और सुगम किया जा सकेगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपातकाल को लेकर कहा कि आज पूरा देश समझ रहा है कि कांग्रेस ने उस दौर में क्या किया था। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और दुर्भाग्य का दिन बताया।
इधर, बिहार के मंत्री संतोष सिंह ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कहा कि आने वाली पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि कांग्रेस का चाल चरित्र क्या था। आज ही के दिन लोकतंत्र में संविधान का गला घोंट दिया गया था। लोकतंत्र में आज से बड़ा कोई काला दिन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश के संविधान से कोई मतलब नहीं है। ये देश को बांटने वाले लोग हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से भी इन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि ये इटली वाले लोग हैं जो भारत का कभी शुभ नहीं सोच सकते। ये लोग कभी देश के संविधान पर विश्वास नहीं कर सकते।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story