भारत
महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटने वाले दबोचे गए, सुनार पर भी कसा शिकंजा
jantaserishta.com
6 Dec 2024 10:00 AM IST

x
फोटो: AI
करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच.
इंदौर: इंदौर पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटने वाले तीन आरोपियों के साथ एक सुनार को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों से जब्त सोने की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है. डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले चेन स्नेचिंग की घटना घटित हुई थी. इस मामले में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा. इनमें से एक और लूट के मास्टरमाइंड आरोपी हिमांशु महिवाल से पूछताछ की गई.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने साथी पीयूष जैन, राहुल राणावत के साथ मिलकर पिछले एक वर्ष में एरोड्रम थाना क्षेत्र के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में चेन लूट की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया. बड़ी बात यह है कि लूट का मास्टरमाइंड हिमांशु लाल कलर का अपर, ब्लैक कलर की ट्राउजर और ब्लैक कलर की टोपी को लक्की मानकर इंदौर शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया करता था.
आरोपी हिमांशु का मानना था कि इस तरह के कपड़े पहनकर लूट करने से कभी पकड़ा नहीं जाएगा और अपने दोनों साथियों को भी इसी तरह की ड्रेस पहनाकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिलवाया करता था. बहरहाल, पुलिस ने आरोपियों से दूसरी चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





