भारत

सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने 226 लोगों पर की कार्रवाई

jantaserishta.com
3 May 2023 10:44 AM IST
सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने 226 लोगों पर की कार्रवाई
x
अगर अगली बार उन्हें ऐसा करता हुआ पाया गया तो उनको जेल की हवा भी खानी पड़ेगी।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने नाइट पेट्रोलिंग शुरू कर दी है और साथ ही साथ खुले में और सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वालों पर भी अंकुश लगाना शुरू हो गया है। पुलिस ने मंगलवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर खुले में शराब पी रहे 226 व्यक्तियों को पकड़कर उन पर कार्रवाई की। गौतमबुद्धनगर के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। बीती रात सभी जोन के डीसीपी/एडीसीपी के नेतृत्व में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इसी अभियान के क्रम में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे कुल 226 व्यक्तियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 290 के अंतर्गत कार्रवाई की गयी है। इसके साथ-साथ लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगर अगली बार उन्हें ऐसा करता हुआ पाया गया तो उनको जेल की हवा भी खानी पड़ेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story