भारत
सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार, अभ्यर्थियों को अस्पताल बुलाते, उसके बाद...
jantaserishta.com
16 March 2024 11:45 AM IST

x
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सेना का रिटायर्ड कर्मी है.
लखनऊ: आर्मी में फिजिकल और मेडिकल टेस्ट पास करने के नाम पर 4 से 5 लाख रुपए वसूलकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिलिट्री इंटेलीजेंस और यूपी एसटीएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में हरिओम उर्फ नकुल, अजीत कुमार और पोले वोहना बाला कसईया को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजीत कुमार सेना का रिटायर्ड कर्मी है. पोले वोहना बाला कसईया साल 2002 में नायक पद पर सेना में भर्ती हुआ था. साल 2021 में धोखाधड़ी करने पर कोर्ट मार्शल करने के बाद उसे जेल भेजा गया था. जेल से छूटने के बाद वह ठगी के इस काम में लग गया था.
पुलिस ने बताया कि लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल में अभ्यर्थियों को अस्पताल परिसर में बुलाकर फर्जी मेडिकल कराया जाता था. इसके बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट में पास कराने के नाम पर युवकों से मनमानी रकम ऐंठते थे. कमांड अस्पताल की ओपीडी बंद होने के बाद हॉस्पिटल परिसर में फर्जी मेडिकल टेस्ट कराने लगते थे.
मेडिकल टेस्ट के दौरान अजीत सेना का अफसर होने का नाटक करता था. तीन अभ्यर्थियों को ऐसे ही फर्जी मेडिकल टेस्ट कराने के लिए बुलाया गया था. इसके बाद पीड़ितों से टेस्ट पास कराने के नाम पर चार-चार लाख रुपये लिए थे.
मामले की जानकारी मिलने के बाद मिलिट्री इंटेलीजेंस और यूपी एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई थी. वह आरोपियों की गतिविधियों की ट्रैकिंग कर रही थी. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद तीनों आरोपियों को कैंट थाने से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
Tagsठगीआर्मी फिजिकल मेडिकल टेस्टमिलिट्री इंटेलीजेंसयूपी एसटीएफCheatingArmy Physical Medical TestMilitary IntelligenceUP STF
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





