अली को मानने वाले पाकिस्तान चले जाएं, बीजेपी नेता के ऐसे बयान से फिर खिल पाएगा कमल?

गाजियाबाद: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान होगा. चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और इसका असर प्रत्याशियों के बॉडी लैंग्वेज में दिखने लगा है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोनी विधायक और उम्मीदवार नंदकिशोर गुर्जर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. लोनी के बहेता हाजीपुर गांव में चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग अली का नाम लेते हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने चौंकाने वाला दावा किया कि समाजवादी पार्टी के आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के साथ संबंध हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





