भारत

भारत में दिखा वो दुर्लभ जीव, जिसे देखने के लिए बेकरार हैं दुनियाभर के लोग, आप भी देखें

jantaserishta.com
6 March 2022 8:51 AM IST
भारत में दिखा वो दुर्लभ जीव, जिसे देखने के लिए बेकरार हैं दुनियाभर के लोग, आप भी देखें
x

उत्तरकाशी: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) में गंगोत्री नेशनल पार्क (Gangotri National Park) में स्नो लेपर्ड (snow leopard) की एक दुर्लभ प्रजाति (Rare Species) देखी गई. पार्क के उप निदेशक रंगनाथ पांडेय ने कहा कि स्नो लेपर्ड की यह तस्वीर नेलांग घाटी (Nelong valley) में नेशनल पार्क के ट्रैप रूम में कैद हुई है. 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर गंगोत्री नेशनल पार्क में पाया जाने वाला स्नो लेपर्ड बहुत दुर्लभ प्रजाति है. इसी के साथ ट्रैप कैमरों में भूरा भालू, कस्तूरी हिसन, और हिमालय रेड फॉक्स चहलकदमी करते हुए कैद हुए हैं. शीतकाल के दौरान बंद पार्क में वन्य जीवों की चहलकदमी से पार्क प्रशासन में उत्साह का माहौल है.


पार्क के उप निदेशक आरएन पांडेय ने ये भी कहा कि नेलांग घाटी में लगे ट्रेप कैमरों में वन्यजीवों की चहलकदमी देखने को मिल रही है. उन्होंने इसे सकारात्मक बताते हुए कहा कि वन्यजीवों से ही पार्क प्रशासन का अस्तित्व है. बताया कि जल्द कुछ समय बाद दोबारा ट्रेप कैमरों का निरीक्षण किया जाएगा, अब हमें और अधिक संख्या में वन्यजीवों की तस्वीरें और वीडियो कैद होने की उम्मीद है.
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की जोशीमठ रेंज में भी अलग-अलग जगहों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए है. इन ट्रैप कैमरों में भी एक हिम तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई है. ये तस्वीरें 2 फरवरी की बताई जा रही है. हिम तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद होने के बाद उसके इस क्षेत्र में होने की संभावनाओं को लेकर वन्यजीव प्रेमी और वन विभाग काफी उत्साहित है. वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक प्रेम बल्लभ शर्मा ने बताया कि कई इलाकों में ट्रैप कैमरों में हिम तेंदुए के साथ अन्य जानवरों की तस्वीरें भी कैद हुई हैं, जैसे हिमालयन थार, भरल और लाल लोमड़ी.
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार प्रेम बल्लभ शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पार्क वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं. वन्य जीवों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने कई टीमें बनाई हैं. भारी बर्फबारी के बाद भी लगातार वन विभाग की टीमें राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत वाले कई इलाकों में गश्त कर रही हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story