भारत
इस बार का बजट 'विकसित बिहार' के सपनों को पूरा करने वाला है: दिलीप जायसवाल
jantaserishta.com
16 Jan 2026 12:39 PM IST

x
पटना: बिहार में आगामी बजट सत्र और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित 'समृद्धि यात्रा' को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच राज्य सरकार के मंत्रियों ने बजट के आकार, विकास की दिशा और जनता से सीधे संवाद को लेकर अपनी बात रखी।
बजट सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने आईएएनएस से कहा कि बिहार का बजट पिछले वर्षों में ऐतिहासिक रूप से बढ़ा है। कभी बिहार का बजट 25 हजार करोड़ रुपए का था, जो आज बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। बिहार उन राज्यों में शामिल है जो अपने बजट को तय आवंटन के अनुसार खर्च भी करता है।
उन्होंने भरोसा जताया कि इस साल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पेश होने वाला बजट 'विकसित बिहार' के सपने को साकार करने वाला होगा। भाजपा नेता नितिन नबीन द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज पर भी दिलीप जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे सौभाग्य का विषय बताते हुए कहा कि बिहार से 45 वर्षीय युवा नेता दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं।
दिलीप जायसवाल ने कहा, "नितिन नबीन पहले भी दही-चूड़ा का भोज देते रहे हैं। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं कि इतने बड़े पद और दिल्ली जाने के बाद भी वे बिहार के लोगों को नहीं भूले।" जायसवाल ने यह भी कहा कि हिंदू और सनातन संस्कृति के अनुसार दही-चूड़ा भोज का आयोजन परंपरा और विचारधारा से जुड़ा हुआ है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी समृद्धि यात्रा पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता से सीधा संवाद करना मुख्यमंत्री की आदत में शामिल है। मैं पिछले 20-25 वर्षों से देख रहा हूं कि हर साल दिसंबर और जनवरी में वे दौरे पर निकलते हैं। लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने प्रगति यात्रा भी की थी और कई योजनाओं की घोषणा की थी।
वहीं मंत्री लेशी सिंह ने भी समृद्धि यात्रा को लेकर कहा कि जहां-जहां जनता की जरूरत और मांग होगी, वहां मुख्यमंत्री परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस यात्रा के दौरान नई योजनाओं की सौगात भी दी जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





