भारत
OMG! चर्चा में ये महिला, एक की गई जान, पूरी स्टोरी हैरान कर देगी
jantaserishta.com
29 Dec 2022 10:56 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मामूली विवाद के बाद स्टोर मालिक और एक महिला के बीच झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया महिला ने स्टोर मालिक को थप्पड़ जड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के रिवर बैंक इलाके की है जहां जनरल स्टोर मालिक शफीक रजा की मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि शबनम नाम की महिला ने दुकानदार पर थप्पड़ों की बारिश कर दी.
महिला द्वारा थप्पड़ जड़ने के बाद 42 साल के शफीक रजा बेहोश होकर गिर पड़े. लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक शुरुआती तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट लग रहा है.
मृतक के बड़े भाई मोहम्मद इस्लाम की मानें तो उनके भाई और महिला शबनम में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि महिला हाथापाई पर उतर आई.
मृतक के भाई ने कहा कि इन सबसे उनके भाई को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गयी. मृतक के भाई ने बताया कि घटना के बाद से महिला और उसका पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर रात को ही फरार हो गए.
वहीं सूचना मिलने पर वजीरगंज के रिवर बैंक चौकी इंचार्ज अशोक सिंह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गए. वजीरगंज थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





