भारत

इस व्हाट्सएप ग्रुप ने लोगों को किया हैरान, दंग रह गई पुलिस भी

jantaserishta.com
22 Nov 2024 10:38 AM IST
इस व्हाट्सएप ग्रुप ने लोगों को किया हैरान, दंग रह गई पुलिस भी
x

सांकेतिक तस्वीर

जैसा निर्देश मिला वैसा करते गए.
चेन्नई: चेन्नई में एक कपल की ओर से अपने बच्चे की पैदाइश घर पर कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बात यहां तक बढ़ गई कि पुलिस को इस केस की जांच करनी पड़ी। आरोप है कि दंपति ने डॉक्टर की सलाह लिए बिना अपने शिशु की घर पर डिलीवरी कराई। इस दौरान दोनों करीब 1,000 से अधिक लोगों वाले व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े रहे। इन लोगों ने जोड़े को जैसा निर्देश दिया, वे वैसा ही करते गए। सोशल मीडिया पर इस घटना की खूब चर्चा हो रही है और दंपति के इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, 36 वर्षीय मनोहरन और उनकी 32 वर्षीय पत्नी सुकन्या 'होम बर्थ एक्सपीरियंस' नाम के व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा हैं। यह ग्रुप ऐसे सदस्यों से भरा पड़ा है जिन्होंने घर पर बच्चे को जन्म देने संबंधी सलाह पोस्ट की है। इस कपल ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया। इनकी पहले से ही 2 बेटियां हैं, जिनकी उम्र कमश: 8 साल की और 4 साल है। सुकन्या जब तीसरे बच्चे के साथ गर्भवती हुईं, तो उन्होंने मेडिकल जांच नहीं कराने का फैसला लिया। हैरान करने वाली बात है कि पूरी गर्भावस्था के दौरान कोई जांच नहीं कराई गई।
17 नवंबर को सुकन्या को प्रसव पीड़ा हुई। इस स्थिति में दंपति ने अस्पताल जाने के बजाय व्हाट्सएप ग्रुप का सहारा लिया। कहा जा रहा है कि मनोहरन ने डिलीवरी खुद ही संभाली। बच्चे का जन्म हुआ और साथ ही इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा भी होने लगी। इसके बाद पब्लिक हेल्थ ऑफिसर ने कुंद्राथुर पुलिस स्टेशन में दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि मनोहरन ने जो किया है, उससे निर्धारित चिकित्सा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ है। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मनोहरन से पूछताछ की। जांच के दौरान उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में पता चला। इस मामले की जांच जारी है जिसके आधार पर आगे कदम उठाए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story