भारत

गुजरात के इस गांव ने दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी

jantaserishta.com
17 Oct 2022 4:00 PM IST
गुजरात के इस गांव ने दी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी
x

DEMO PIC 

अहमदाबाद (आईएएनएस)| अहमदाबाद के नाना चिलोड़ा के निवासियों ने सरकार की उदासीनता के विरोध में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
दो साल पहले, अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) में विलय होने तक नाना चिलोड़ा एक गांव था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, निगम उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में विफल रहा है, जिससे उन्हें निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
लोगों ने गांव में पोस्टर और होडिर्ंग लगा रखे हैं।
राहुल ठाकोर ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, "पिछले दो वर्षों से ग्रामीण पीने योग्य पानी, नए स्कूल भवनों की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान भवन जर्जर हालत में है, जल निकासी लाइनें हैं, लेकिन इनमें से कोई भी मांग निगम द्वारा पूरी नहीं की गई है। इसलिए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है और किसी भी राजनीतिक दल या उनके कार्यकतार्ओं या नेताओं को यहां प्रचार करने की अनुमति नहीं देंगे।"
उनकी शिकायत है कि, बालिका विद्यालयों में कक्षा की कमी है, जिससे दो से तीन कक्षाओं के 60 से 70 छात्रों को एक साथ बैठना पड़ता है। प्राथमिक विद्यालय भवन के लिए टेंडर पास कर ठेका दिया गया था, लेकिन दो साल बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है।
ठाकोर ने कहा, "गांव का फैसला है कि जब तक गांव को मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जाती तब तक हम किसी उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे।"
यहां तक कि सरदारनगर क्षेत्र के नगरसेवक चंद्रप्रकाश खानचंदानी ने भी मीडिया के सामने स्वीकार किया कि, "सात-आठ महीने पहले प्राइमरी स्कूल की आधारशिला रखी गई थी, लेकिन भवन का ठेका रद्द कर दिया गया था, इसलिए स्कूल निर्माण कार्य में देरी हो रही है, जल निकासी का काम चल रहा है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story