भारत

एक परिवार को बचाया..मुख्यमंत्री का जमकर वायरल हो रहा ये VIDEO!

jantaserishta.com
18 Aug 2023 8:32 AM IST
एक परिवार को बचाया..मुख्यमंत्री का जमकर वायरल हो रहा ये VIDEO!
x
देखें.
चंडीगढ़: पंजाब में फिर बाढ़ आ गई है. पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद होशियारपुर, गुरदासपुर और रूपनगर और कपूरथला जिलों के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए हैं. ये जिले बाढ़ के पानी से बेहाल हैं. गुरुवार को होशियारपुर में बाढ़ के पानी में घिरे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान नाव लेकर पहुंच गए. सीएम ने उन लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया. यह लोग बाढ़ के चलते अपने घरों की छत पर डेरा डाले थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि होशियारपुर में पोंग बांध से पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ आ गई है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया और कहा, पंजाब में फिर से बाढ़ आ गई है. लेकिन मैं हर दिन हालात से वाकिफ हो रहा हूं. आज ग्राउंड जीरो पर होशियारपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. स्थानीय लोगों से बातचीत की और हौसला बनाए रखने की अपील की. समय कठिन है लेकिन एक के साथ दूसरा भी गुजर जाएगा. सरकार वादे के मुताबिक लोगों के सभी नुकसान की भरपाई करेगी. जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story