भारत

विधायक का ये वीडियो आपको हैरान कर देगा!

jantaserishta.com
19 March 2022 5:19 PM IST
विधायक का ये वीडियो आपको हैरान कर देगा!
x
मचा हड़कंप।

नई दिल्ली: नव निर्वाचित विधायक सपा महेंद्र नाथ यादव पर बड़ा आरोप लग गया है. लंबे समय से गायब चल रहे बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख रामकुमार का पता चल गया है. वे महेंद्र नाथ यादव के घर से बाहर निकाले गए हैं. आरोप लगाया गया है कि महेंद्र नाथ यादव ने ही उन्हें अपने आवास पर बंधक बनाकर रखा हुआ था.

बस्ती के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि कल 18 मार्च की शाम को थाना कलवारी पर ओमप्रकाश ने एक मामला दर्ज करवाया था. शिकायत के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर 23 को राजकुमार को महेंद्र नाथ यादव अपने घर लेकर गए थे और तभी से वे अपने परिवार से नहीं मिले और लापता हो गए. ओमप्रकार की माने तो राजकुमार ने कुछ दिन पहले उन्हें फोन कर बताया था कि महेंद्र नाथ यादव ने ही उन्हें अपने घर पर बंधक बनाकर रखा है और निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही.
अब इस जानकारी के आधार पर एसपी आशीष श्रीवास्तव ने तुरंत कार्रवाई की और विधायक महेंद्र नाथ यादव के घर पर छापेमारी की गई. वहां पर उन्हें बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख रामकुमार मिल गए और फिर उन्हें उनके परिवार को सौंप दिया गया. अभी के लिए एसपी ने बताया कि इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है. वहीं पीड़ित राजकुमार को अतिरिक्त सुरक्षा भी प्रदान कर दी गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story