भारत

IAS अफसर अभिषेक सिंह का ये वीडियो 50 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

jantaserishta.com
8 May 2022 11:01 AM IST
IAS अफसर अभिषेक सिंह का ये वीडियो 50 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
x

नई दिल्ली: IAS और एक्टर अभिषेक सिंह का नया गाना 'पहली बार' सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. इसमें वह दीक्षा कौशल के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. दिल्ली का यह IAS अधिकारी पहले भी कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं.

अभिषेक सिंह का यह म्यूजिक वीडियो 29 अप्रैल को रिलीज हुआ था. जिसमें वह जावेद अली और रोचक कोहली के गाने पर परफॉर्म करते दिखते हैं. 'पहली बार' गाने को कुमार ने लिखा है. वीडियो को अब तक कई लाख बार देखा जा चुका है. इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए अभिषेक ने लिखा- एक खूबसूरत जगह पर एक अद्भुत लव स्टोरी को फिल्माया गया है.


अभिषेक मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहनेवाले हैं. उनका जन्म 22 फरवरी 1983 को हुआ था. अभिषेक ने यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली से B.Com. की पढ़ाई की है. साल 2011 में उन्होंने UPSC एग्जाम क्रैक किया था. इसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला था. अभिषेक की पहली पोस्टिंग कानपुर (देहात) में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हुई थी. बाद में उन्हें दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया. वह फिलहाल दिल्ली में कार्यरत हैं.


अभिषेक को उनके कल्चरल एक्टिविटीज के लिए साल 2021 में ICONIC GOLD AWARDS 2021 से नवाजा गया था. सोशल एक्टिविटीज के लिए उन्हें साल 2022 में TEDx FORESchool और BRICS Chamber of Commerce & Industry का अवार्ड भी मिला है.


अभिषेक सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. जहां वह अपने काम से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं. इंस्टाग्राम पर अभिषेक को 27 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. ट्विटर पर उनके करीब 24 हजार फॉलोअर्स हैं.
IAS अभिषेक सिंह अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो को लेकर ही काफी चर्चा में आ गए थे. तब गाने में अभ‍िषेक सिंह की एक्ट‍िंग ने सुर्ख‍ियां बटोरी थी. वह पहली बार बी प्राक का गाना 'दिल तोड़ के' में नजर आए थे. अब तक इस गाने को 51 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसके बाद अभिषेक 'तुझे भूलना तो चाहा' के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे. इस गाने पर अब तक 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story