भारत

बुलडोजर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

jantaserishta.com
11 May 2022 5:37 PM IST
बुलडोजर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
x

नई दिल्ली: देश में इन दिनों हर तरफ बस 'बुलडोजर' छाया हुआ है. अब Anand Mahindra भी अपना बुलडोजर लेकर आ गए हैं. जी हां, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना नया Backhoe Loader लॉन्च किया है, इसे आम बोलचाल में लोग बुलडोजर कहते हैं. महिंद्रा कंपनी अपने इस प्रोडक्ट पर दो-दो स्पेशल गारंटी दे रही है.

आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर अपनी कंपनी के बैकहो लोडर Mahindra Earthmaster BS4 का एक एड वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में कंपनी ने दावा किया है कि उसका बैकहो लोडर प्रति लीटर डीजल के हिसाब से सबसे ज्यादा माइलेज देता है. साथ ही जबरदस्त परफॉर्मेंस भी. अगर किसी ग्राहक को ऐसा लगता है कि ये दावा सही नहीं है, तो कंपनी अपना बैकहो लोडर वापस ले लेगी.
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने बैकहो लोडर पर माइलेज के अलावा दूसरी गारंटी उसके मेंटिनेंस को लेकर दी है. कंपनी का दावा है कि अगर किसी ग्राहक का बैकहो लोडर खराब होकर बंद पड़ जाता है तो कंपनी 48 घंटे के अंदर उसे हर-हाल में दोबारा चालू करेगी. ऐसा नहीं होने पर ग्राहक को हर दिन 1,000 रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे.
भारत में आम तौर पर बुलडोजर का पर्याय JCB मशीन होती है. इसी से जुड़े एक यूजर के सवाल पर आनंद महिंद्रा ने कहा कि वो JCB का सम्मान करते हैं. साकिब मंसूर नाम के एक यूजर ने लिखा- इसे महिंद्रा बैकहो लोडर कहना ही बड़ा आत्मविश्वास का काम है, खासकर जब 99% टाइम इसे JCB ही कहा जाता है.
इसके जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा-कुछ नहीं, लेकिन हम JCB का सम्मान करते हैं और कैसे ये बैकहो लोडर का पर्याय बन गया. ये अपने आप में असाधारण अचीवमेंट है. लेकिन हमारा मानना है कि ग्राहक हमेशा च्वॉइस को वैल्यू देते हैं...


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story