महिला बीजेपी नेता का ये वीडियो हुआ वायरल, कहा- "पार्टी जाए भाड़ में"...

मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है. उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान नेताओं के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है. हाल ही में कमलनाथ ने इमरती देवी को आइटम बता दिया था तो अब इमरती देवी खुद अपने ही बयान से चर्चा में आ गई हैं. इमरती के बयान को लेकर कांग्रेस, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर है.
दरअसल, इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इमरती देवी जनसंपर्क के दौरान लोगों से चर्चा करती नजर आ रही हैं. इस दौरान वह कहते सुनी जा रही हैं, 'सुनो भाई साहब, कोई भी हो. जहां इमरती खड़ी हो जाएगी, वहां हिंदुस्तान खड़ो नहीं हो जाएगा. डबरा बालिन के संगे इमरती देवी तुम्हाई लड़ाई लड़ रही. पार्टी-पार्टी जाए भाड़ में.'
इमरती देवी का यह वीडियो 23 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की चुनावी जनसभा के बाद का बताया जा रहा है. कांग्रेस के प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया प्रभारी केके शर्मा ने ट्वीट कर के वीडियो भी पोस्ट किया और कहा कि एक तरफ सिंधिया कहते हैं कि यह चुनाव कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नहीं है, यह चुनाव मेरा है. वहीं उनकी खास मंत्री इमरती देवी का यह बयान बताने के लिए काफी है कि महाराज और बीजेपी में कुछ ठीक नहीं चल रहा.
गौरतलब है कि इमरती देवी हाल के दिनों में काफी चर्चा में रही हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें आइटम कह दिया था. कमलनाथ के इस बयान को महिला विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धरना दिया तो चुनाव आयोग ने भी इसका संज्ञान लेते हुए उनसे 48 घंटे के अंदर सफाई मांगी थी. बता दें कि मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होना है. उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे.
पार्टी जाए भाड़ में : इमरती देवी, बीजेपी नेता
— MP Congress (@INCMP) October 24, 2020
सिंधिया कहते है यह चुनाव भाजपा का नही मेरा है, वहीं उनकी खास मंत्री कहती है बीजेपी जाए भाड़ में।
हे ! भाजपाईयों,
तुम्हारी मातृ संस्था को कोई भाड़ में झोंक रहा है, कब तक मौन रहोगे..? pic.twitter.com/HXJdUzu0av
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





