भारत

ये VIDEO इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा...

jantaserishta.com
23 Dec 2025 5:00 PM IST
ये VIDEO इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा...
x
वीडियो हुआ वायरल.
सीतापुर: सीतापुर जिले की बिसवां तहसील में एसडीएम शिखा शुक्ला और एक महिला फरियादी के बीच राशन कार्ड संशोधन को लेकर जमकर नोकझोंक हुई. महिला का आरोप है कि पति का नाम हटवाने के लिए बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद एसडीएम ने काम नहीं किया और उसे बार-बार आने को मजबूर किया.
एसडीएम ने कथित तौर पर महिला से कहा कि दस बार बुलाने पर भी उसे आना पड़ेगा. इस पूरी तकरार के दौरान महिला ने एसडीएम चैंबर में ही वीडियो बना लिया, जिस पर अधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताई. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है.
वायरल वीडियो में महिला अपनी आपबीती सुना रही है. उसका दावा है कि उसने राशन कार्ड में सुधार के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अधिकारी उसे दौड़ा रहे हैं. जब महिला ने अपनी शिकायत दर्ज कराई, तो एसडीएम शिखा शुक्ला ने उसके आरोपों को सिरे से नकार दिया. इसी दौरान महिला ने अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया. एसडीएम ने चैंबर के भीतर वीडियो बनाने को गलत ठहराया और अपनी सफाई भी दी.
घटना के संबंध में जब एसडीएम शिखा शुक्ला से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. हालांकि, वायरल वीडियो में वह खुद सामने आकर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story