अमरनाथ यात्रा को लेकर आया ये अपडेट, सीआरपीएफ ने कसी कमर

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने जून में प्रस्तावित अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए कमर कस ली है। बल के अधिकारियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंकियों के किसी भी मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सीआरपीएफ 'खुफिया नेटवर्क-हेलीकॉप्टर-ड्रोन' के जरिए यात्रा के रास्ते पर बाज जैसी पैनी नजर रखेगी। हालांकि सीआरपीएफ के अलावा एसआईबी/आईबी की स्थानीय विंग, प्रमुख तौर से सर्विलांस का काम देखेंगी। सीआरपीएफ द्वारा अत्याधुनिक ड्रोन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। संभव है कि इस दफा बल की ढाई सौ से ज्यादा कंपनियां अमरनाथ यात्रा के रूट के विभिन्न हिस्सों पर तैनात की जाएंगी। जम्मू कश्मीर पुलिस व अन्य बल भी तैनात रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





