भारत

सच में फायर निकला ये टीटी, वसूला 1.70 करोड़ रुपये का जुर्माना! बना डाला रिकॉर्ड

jantaserishta.com
14 March 2022 5:57 PM IST
सच में फायर निकला ये टीटी, वसूला 1.70 करोड़ रुपये का जुर्माना! बना डाला रिकॉर्ड
x

Indian Railway Ticket fine: भारतीय रेलवे (Indian railway) के एक चीफ टिकट इंस्पेक्टर ने अनूठा रिकॉर्ड बनाया है. वेस्ट सेंट्रल रेलवे (West Central Railway) के जबलपुर डिविजन में कार्यरत आशीष यादव ने बिना टिकट रेल यात्रा कर रहे लोगों से इस वित्त वर्ष में 1.70 करोड़ रुपये की वसूली की है. रेलवे के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. बता दें कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे में तीन रेलवे डिविजन जबलपुर, भोपाल और कोटा आते हैं.

सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर विश्व रंजन की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 16 टिकट इंस्पेक्टरों ने अलग-अलग बेटिकट यात्रियों से 1-1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना वसूला. अधिकारी के मुताबिक, चीफ टिकट इंस्पेक्टर आशीष यादव ने कुल 20,600 यात्रियों का 1.70 करोड़ रुपये का जुर्माना काटा.
आशीष यादव ने बेटिकट यात्रा कर रहे लोगों से यह रकम 1 अप्रैल 2021 से लेकर 9 मार्च के बीच वसूली. एक अधिकारी के मुताबिक, किसी एक टिकट इंस्पेक्टर की ओर से यह वसूली गई अधिकतम रकम हो सकती है. अधिकारी के मुताबिक, वर्तमान वित्त वर्ष में आशीष समेत 42 सदस्यों वाली एक फ्लाइंग स्क्वॉड ने विभिन्न ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों से 71 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story