भारत

इस बार 5.5 हजार करोड़ से ज्यादा होगा नोएडा प्राधिकरण का बजट

jantaserishta.com
21 April 2023 10:10 AM IST
इस बार 5.5 हजार करोड़ से ज्यादा होगा नोएडा प्राधिकरण का बजट
x

DEMO PIC 

नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा प्राधिकरण 209वीं बोर्ड बैठक रविवार को होगी। बैठक में नोएडा के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पास किया जाएगा। ये बजट 5.5 हजार करोड़ से ज्यादा का होगा। बैठक में करीब 17 प्रमुख एजेंडा पर मुहर लगेगी। इसमें वित्तीय से संबंधित सात, इंडस्ट्री का एक और प्लानिंग के तीन से चार और कार्मिक से दो एजेंडा को शामिल किया गया है। बता दे वित्तीय वर्ष 2022-23 में नोएडा का बजट 4880 करोड़ था। इस बजट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है। प्राधिकरण ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में तय किए गए लक्ष्य से करीब 1500 करोड़ रुपए अधिक का राजस्व प्राप्त किया गया है। इसमें जल खंड ने तय लक्ष्य 90 करोड़ के सापेक्ष 130 करोड़ रुपए की वसूली की। इसके अलावा अन्य विभागों ने भी बेहतर काम किया। इसको देखते हुए इस बार के बजट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जा रही है।
राजस्व को बढ़ाने के लिए इस बार प्राधिकरण सभी विभागों को टारगेट देगा। ये टारगेट उनके पिछले वित्तीय वर्ष में अचीव किए गए टारगेट के आधार पर दिया जाएगा। इस बार का टारगेट ज्यादा होगा। क्योंकि प्राधिकरण के पास लैंड काफी कम है, वो अपना लैंड बैंक बढ़ा रहा है। लीज रेंट और ट्रांसफर ऑफ मैमोरैंडम (टीएम )चार्ज कमाई का जरिया है। ऐसे में टारगेट मिलने से वित्त से संबंधित समस्याओं को हल किया जा सकेगा।
इस बार बोर्ड बैठक में जो एजेंडा शामिल होंगे, उनमें किसानों के 5 प्रतिशत लैंड से संबंधित आ रही समस्याओं के निवारण। प्राधिकरण कर्मियों के भत्ते से संबंधित मामले। इंडस्ट्री में भूखंड के ई ऑक्शन से संबंधित मामले। स्ट्रक्च र ऑडिट से संबंधित तैयार किए गए पैनल की जानकारी। स्पोर्ट्स सिटी परियोजना से संबंधित मसले। जेवर एयरपोर्ट को लेकर वित्तीय से संबंधित मामला। नोएडा प्राधिकरण ने सभी विभागों को अपने-अपने एजेंडा आज पूरे करके सीईओ को भेजने होंगे। इसके बाद चेयरमैन के समक्ष अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। इनमें से कई एजेंडा पर मुहर लगेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story