भारत

MP: मध्य प्रदेश में इस बार 16 लाख नए मतदाताओं पर सबकी नजर

jantaserishta.com
16 March 2024 12:27 PM IST
MP: मध्य प्रदेश में इस बार 16 लाख नए मतदाताओं पर सबकी नजर
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में 16 लाख मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालने जा रहे हैं। इस वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने के लिए दोनों ही राजनीतिक दल पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बार कुल मतदाताओं की संख्या में 50 लाख का इजाफा हुआ है। कुल मतदाता 5 करोड़ 63 लाख 40,064 हैं, जिसमें पुरुष 2 करोड़ 89 लाख और महिला 2 करोड़ 73 लाख 87122 हैं।
इसके अलावा सेवा मतदाताओं की कुल संख्या 75,246 है। 16 लाख 2,647 मतदाता पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में नए मतदाताओं की संख्या 13 लाख से ज्यादा थी। राज्य में नए मतदाताओं से सीधे संपर्क और संवाद करने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभियान चलाया है।
भाजपा जहां बदलते भारत और दुनिया में भारत की मजबूत स्थिति का ब्यौरा दे रही है, वहीं कांग्रेस की ओर से लगातार बेरोजगारी-महंगाई जैसे मुद्दों को उठाया जा रहा है। कुल मिलाकर दोनों राजनीतिक दल नव मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
वहीं, 30 से 39 साल के लगभग डेढ़ करोड़ वोटर हैं। 40 से 49 वर्ष की आयु के एक करोड़ 10 लाख वोटर हैं, तो वही 50 से 59 वर्ष की आयु के 78 लाख से ज्यादा वोटर हैं। इसके अलावा 60 से 69 साल तक के 45 लाख और 70 से 79 वर्ष के लगभग 21 लाख मतदाता हैं। वहीं, 80 वर्ष से अधिक की आयु के 7 लाख से ज्यादा मतदाता हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story