
x
पढ़ें पूरी खबर.
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के धोबीवाड़ा गांव में एक टीचर के रिटायमेंट पर ऐसी विदाई दी गई जो मिसाल बन गई. प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक मेघराज पराड़कर के सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों, छात्रों और स्कूल स्टाफ ने मिलकर ऐसा सम्मान दिया, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.
शिक्षक मेघराज पराड़कर को दूल्हे की तरह फूलों से सजे रथ पर बैठाया गया, और गांव के लोग बैंड-बाजों के साथ उन्हें पूरे गांव में घुमाकर सम्मानपूर्वक विदा कर रहे थे. विदाई जुलूस में ग्रामीण नाचते-गाते चल रहे थे. स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने भी फूलों की बारिश कर अपने प्रिय शिक्षक को अलविदा कहा. पूरा माहौल एक उत्सव की तरह था.
कार्यक्रम का आयोजन जनपद सदस्य हरीश उईके के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे. विदाई के दौरान शिक्षक के गले में फूलों की मालाएं लदी हुई थीं और उनकी गाड़ी को भी दूल्हे की तरह सजाया गया था.
जानकारी के अनुसार, शिक्षक मेघराज पराड़कर की पहली नियुक्ति 1 अक्टूबर 1987 को इसी धोबीवाड़ा प्राथमिक विद्यालय में हुई थी. उन्होंने लगातार 38 वर्ष 10 माह तक इसी स्कूल में सेवा दी और अपने पूरे करियर में बच्चों को निष्ठा, अनुशासन और शिक्षा के महत्व का पाठ पढ़ाया.
कार्यक्रम के दौरान भावुक हुए मेघराज पराड़कर ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि इतने लोग आज मेरे सम्मान में जुटे हैं. शायद 26 जनवरी और 15 अगस्त पर भी इतनी भीड़ नहीं होती. मैं यही चाहता हूं कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, क्योंकि बच्चों की उपस्थिति ही गांव के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है.' उनकी इस भावनात्मक अपील और विदाई के नजारे ने सभी को प्रेरित किया कि एक शिक्षक सिर्फ पढ़ाता ही नहीं, बल्कि समाज में आदर और संस्कार की नींव भी रखता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





