भारत
100 से ज्यादा बकरों को कुर्बानी से बचाने के लिए उठाया ये कदम
jantaserishta.com
18 Jun 2024 10:03 AM IST

x
सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे देश में सोमवार को बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। परंपरा के मुताबिक कुर्बानी भी दी गई। इस बीच दिल्ली में 127 बकरों को कुर्बानी से बचाने के लिए कुछ लोगों ने मिलकर 11 लाख रुपए खर्च कर डाले। ना सिर्फ इन बकरों को खरीदा गया बल्कि जीवनभर इनकी सेवा का इंतजाम भी किया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
दरअसल, यह पहल पुरानी दिल्ली में स्थित धर्मपुरा जैन मंदिर से जुड़े जैन समाज के कुछ लोगों ने की। हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक दिगंबर जैन लाल मंदिर के प्रबंधन से जुड़े पुनीत जैन ने को फोन पर बताया कि मंदिर से जुड़े युवा जैन संगठन ने यह काम किया। उन्होंने कहा, 'हर जीव को जीने का हक है। हमसे जो भी सहयोग हो सकता है, जितनी हमारी क्षमता है उसके तहत हमने ऐसा किया।'
पुनीत जैन ने बताया कि बकरों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें दाना-पानी दिया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम सुबह शाम उनकी जांच कर रही है। एक-दो दिन में खतौली के पास एक बकराशाला में भेजा जाएगा, जिसे जैन समाज की ओर से ही संचालित किया जाता है।
बकरीद से दो दिन पहले ही मंदिर से जुड़े कुछ लोगों में मन में यह विचार आया। इसके बाद समाज के लोगों को जोड़ने वाले वॉट्सऐप ग्रुप्स में प्लान को साझा करते हुए आर्थिक मदद की अपील की गई। देखते ही देखते 11 लाख रुपए से अधिक की धनराशि जमा हो गई। इस धनराशि से 127 बकरों की खरीद की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग बकरों के साथ 'जियो और जीने दो' के नारे लगाते दिख रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





