भारत

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में सरकार का आया ये बयान

jantaserishta.com
21 Feb 2022 9:28 AM IST
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में सरकार का आया ये बयान
x

नई दिल्ली: कर्नाटक में हिजाब विवाद (Hijab Row) के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले ने तूल पकड़ ली है. घटना शिवमोगा शहर (shimoga) की है, जिसके बाद उस इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है, जो कि 23 फरवरी तक लागू रहेगी. इस हत्या को हिजाब विवाद से भी जोड़ा जा रहा था, लेकिन राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने फिलहाल इससे इनकार किया है.

अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि अबतक लगता है कि हत्या का हिजाब विवाद से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन पुलिस जांच कर रही है.
बता दें कि कर्नाटक के शिवमोगा में एक 23 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है. हमला चाकू से किया गया था और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. हमले के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.
शिवमोगा में हालात तनावपूर्ण
बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में राज्य के गृह मंत्री का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि हत्या में 3-4 लोग शामिल हो सकते हैं. हत्या के बाद हिंसा के कुछ मामले भी सामने आए हैं. कुछ जगह पत्थरबाजी, आगजनी हुई है. यह हिंसा किसने की? इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है. आज कॉलेज और स्कूलों को बंद रखा गया है. राज्य के गृह मंत्री ने बजरंग दल कार्यकर्ता के परिवारवालों से भी मुलाकात की है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story